सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) दुमका के तहत आने वाले जामताड़ा सहित सभी महाविद्यालय के हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी आ गया है। शिक्षकेत्तर कर्मी अपनी मांगों को लेकर एक महीने से हड़ताल पर हैं। इससे छात्र
.
जामताड़ा महाविद्यालय में सातवें वेतनमान व एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने की मांग पर शिक्षकेतर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी संघ के सचिव तापस कुमार चौबे ने बताया कि विभाग हमारी मांगों को अनदेखा कर रहा है।
यह हमारी जायज मांगे हैं और इसे लेकर रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से आश्वासन दिया गया था कि आप सबों की मांगों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद भी हमारी मांगों को नहीं सुना गया।
विद्यार्थी परिषद के किशोर यादव ने कहा है कि कर्मचारियों की मांग जायज है। तीन दिनों के अंदर मांगे नहीं मानी गई तो विद्यार्थी परिषद सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। मांगों पर विचार होना चाहिए, वेतन का भुगतान कर देना चाहिए। विश्वविद्यालय की सभी कामकाज ठप है, इससे सभी चिंतित हैं।