Homeराज्य-शहरशिक्षा विभाग में कर्मचारियों की समस्याएं नहीं हो रही हल: भोपाल...

शिक्षा विभाग में कर्मचारियों की समस्याएं नहीं हो रही हल: भोपाल में कर्मचारी संघ ने दी 27 मार्च तक की मोहलत, नहीं तो होगा प्रदर्शन – Bhopal News



भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भोपाल लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। 3 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार को नौ सूत्र

.

संघ के जिला संयोजक जितेंद्र शाक्य के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। सामान्य प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के पत्रों का जवाब देना अनिवार्य है, लेकिन अधिकारी न तो संवाद कर रहे हैं और न ही समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

कर्मचारी संघ ने अब जिला शिक्षा अधिकारी को अंतिम नोटिस दिया है। अगर 27 मार्च तक मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी नीतियों को अधिकारियों द्वारा सही तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version