मोतिहारी में चोरों ने शिक्षिका के बंद घर को निशाना बनाया है। चोरी पताही थाना क्षेत्र के महमदा गांव में हुई। इस चोरी में करीब 14.5 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित शशिकांत सिंह की पत्नी केसरिया स्थित +2 विद्यालय में शिक्षिका हैं। दोनों पति
.
30 अप्रैल की शाम 7:15 बजे उनके पड़ोसी मधुरेंद्र कुमार सिंह ने फोन कर सूचित किया कि उनके मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है।
सूचना मिलते ही शशिकांत सिंह रात में महमदा पहुंचे। उन्होंने देखा कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गोदरेज अलमीरा का ताला भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमीरा से 1.5 लाख रुपए नगद और करीब 13 लाख रुपए मूल्य के आभूषण ले गए। पताही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
लोगों ने की गश्ती बढ़ाने की मांग
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ आवेदन लेकर खानापूर्ति करती है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।
थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।