Homeछत्तीसगढश्रद्धालुओं से भरा रोपवे पलटा: डोंगरगढ़ की मां बमलेश्वरी मंदिर में...

श्रद्धालुओं से भरा रोपवे पलटा: डोंगरगढ़ की मां बमलेश्वरी मंदिर में हादसा, बंद समय में चलाया रोपवे; भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल – Chhattisgarh News


राजनांदगांव में डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। यह घटना उस समय घटी जब पूर्व मंत्री और वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा और भाजपा के नेता दर्शन करके

.

हादसा शुक्रवार दोपहर 2 बजे हुआ, जब ट्रॉली स्टेशन पर आकर रुकी। ट्रॉली अपनी तय जगह से आगे बढ़ गई और पलट गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर ले जाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

बंद होने के समय चलाया रोपवे

बता दें कि रोपवे का संचालन दोपहर 1 बजे बंद कर दिया जाता है और 3 बजे फिर से शुरू होता है, लेकिन भाजपा नेताओं के मंदिर में दर्शन की वजह से ट्रॉली का संचालन जारी रखा गया था।

हादसे के समय ट्रॉली में रामसेवक पैकरा, भाजपा के नेता भरत वर्मा, बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भिलाई नगर निगम के नेता दया सिंह, और अन्य लोग मौजूद थे।

हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल

हादसे में घायल हुए लोग

जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली को तय जगह से आगे बढ़ाया गया और जब वह चढ़ाई पर थी, उसी समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें हाथ में फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट आई जिनका रायपुर में इलाज जारी है। अन्य घायलों में रामसेवक पैकरा, दया सिंह और सिद्धार्थ सिंह भी शामिल हैं, लेकिन उनकी चोटें हल्की थीं। बलराम सिंह इस हादसे में सुरक्षित रहे।

हादसे के बाद रोपवे को सुधारते कंपनी के कर्मचारी

रोपवे कंपनी ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप

हादसे के बाद, रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी दामोदर इंफ्रा के साइट इंचार्ज धर्मेंद्र ठाकुर ने इस हादसे में लो वोल्टेज का हवाला देते हुए पूरा आरोप बिजली विभाग पर मढ़ दिया।

हालांकि, इससे पहले कंपनी की तरफ कभी भी बिजली विभाग से लो वोल्टेज की शिकायत नहीं की गई थी।

ट्रस्ट समिति ने दामोदर इंफ्रा पर लगाया लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद, मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने पीसी में कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी पूरी तरह से दामोदर इंफ्रा पर है, क्योंकि रोपवे का संचालन तकनीकी रूप से इस कंपनी द्वारा किया जाता है।

मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति ने रोपवे कंपनी पर लापरवाही का लगाया आरोप

रोपे-वे का संचालन समझने के लिए पहुंचे थे पूर्व मंत्री पैकरा

जिस ट्रॉली में हादसा हुआ उसमें पूर्व मंत्री व वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा भी बैठे थे। पैकरा की मंदिर ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी थी।

दरअसल राम सेवक पैकरा ने कुंदरगढ़ मंदिर में भी रोप-वे लगवाने की योजना तैयार की है। इसके लिए ही रोपे संचालन और इससे जुड़ी जानकारी के लिए वे डोंगरगढ़ पहुंचे थे। लेकिन रोप-वे से नीचे आते समय यह हादसा हो गया। कुंदरगढ़ मंदिर से जुड़े लोग भी उनके साथ बैठक में शामिल होने आए थे। जिन्हें मामूली चोटें आई है।

रोपवे में पहले भी हो चुके हैं हादसे

इससे पहले भी रोपवे में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें दो लोगों की जान चली गई थी, लेकिन सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस हादसे के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, और अब सवाल यह है कि इस बार कब तक जांच पूरी होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

………………………………………………………………………

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर से जुड़ी और खबरें…

1. रोप-वे में सवार कलेक्टर-अधिकारी हवा में लटके:डोंगरगढ़ मंदिर जा रहे थे, कट गई लाइट; कुछ देर पहले अफसर बोले थे-नहीं होगी बत्ती गुल

राजनांदगांव कलेक्टर रोप-वे से मां बम्लेश्वरी के मंदिर जाने के दौरान अव्यवस्था के शिकार हो गए।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल सोमवार को अव्यवस्था के शिकार हो गए। डोंगरगढ़ में रोप-वे से मां बम्लेश्वरी के मंदिर जाने के दौरान अचानक लाइट चली गई। इसके चलते रोप-वे की ट्रॉली करीब 200-250 फीट ऊपर हवा में अटक गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, चैत्र नवरात्रि की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल अफसरों की बैठक लेने के लिए मंदिर के छीरपानी हॉल में पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे मंदिर का निरीक्षण करने रोप-वे से निकले। इस दौरान उनके साथ 6 ट्रॉली में करीब 20 प्रशासनिक अफसर मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…

2. मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़ से महिला की मौत:धमतरी की रहने वाली थी; नवरात्रि में पहली बार डोंगरगढ़ पहुंचे ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की जान भी चली गई। बताया जा रहा है कि, एक लाख की क्षमता वाली जगह पर नवरात्रि में करीब ढाई लाख श्रद्धालु पहुंच गए। घटना शनिवार रात 12 बजे के आस-पास की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version