अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मदनपुर गोला निवासी सेराज अहमद ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
बजरंग दल के नगर संयोजक अभिजीत सनातनी ने इस पोस्ट की जानकारी कार्यकर्ता सत्यम विश्वकर्मा को दी। भभौली रुद्रपुर निवासी सत्यम ने स्क्रीनशॉट के साथ थाना मदनपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।