पंजाब के संगरूर जिले में एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।
.
7 माह तक विभिन्न देशों में रखा
पीड़ित बलकार सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी हरनाम सिंह, उसकी पत्नी परमजीत कौर, बेटा गुरप्रीत और विक्कर सिंह ने उसे अमेरिका भेजने का लालच दिया। आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में उससे 55 लाख रुपए ले लिए। बलकार के मुताबिक, आरोपियों ने उसे 7 महीने तक विभिन्न देशों में रखा।
निराश होकर वापस भारत लौटा
उसे लगातार अमेरिका पहुंचाने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन अंत में वह निराश होकर भारत वापस लौट आया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस स्टेशन ढिलवां में मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।