Homeदेशसंसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक: संसदीय...

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी; पिछले सत्र में 15 बैठकें हुई थीं


नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चला था। पूरे सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं, जो लगभग 115 घंटे तक चलीं थी। सत्र के दौरान सदन की प्रोडक्टिविटी 136% रही।

इसी सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को सदन में केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश किया। इस पर कुल 27 घंटे और 19 मिनट तक चर्चा चली, जिसमें 181 सदस्यों ने भाग लिया। सत्र में कुल 65 प्राइवेट मेम्बर बिल भी पेश किए गए थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version