Homeमध्य प्रदेशसतना में वन विभाग की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार: 13 नग सागौन,...

सतना में वन विभाग की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार: 13 नग सागौन, 3 गट्ठा जलाऊ और 1 नग सेझा की लकड़ी बरामद – Satna News



सतना के नरों हिल्स वनखंड में अवैध लकड़ी कटाई के मामले में दो को गिरफ्तार किया गया।

सतना के नरों हिल्स वनखंड में अवैध लकड़ी कटाई के मामले में वन विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की। विभाग की टीम ने लेदरा गांव में दो लोगों के घरों से अवैध सागौन और सेझा की लकड़ी बरामद की है। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

.

आरोपियों ने जंगल से लकड़ी काटने की बात स्वीकारी

यह कार्रवाई एसडीओ डॉ. लाल सुधाकर सिंह के नेतृत्व में की गई। उचेहरा, मझगवां और नागौद की टीमों ने मामले की जांच की। उचेहरा रेंजर सचिन नामदेव की सूचना पर बाबूलाल साकेत के घर छापा मारा गया। पूछताछ में बाबूलाल ने जंगल से लकड़ी काटने की बात स्वीकार की और अपने साथी बिहारी साकेत का नाम भी बताया।

13 नग सागौन, 3 गट्ठा जलाऊ और 1 नग सेझा की लकड़ी जब्त

टीम ने बाबूलाल के घर से 6 नग सागौन और 3 गट्ठा जलाऊ लकड़ी जब्त की। वहीं, बिहारी साकेत के घर से 7 नग सागौन की बल्ली और 1 नग सेझा की लकड़ी बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसडीओ ने बताया कि इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। कई जगहों पर टीमें भेजी गई हैं। यह कार्रवाई नरों हिल्स वनखंड की बाबूपुर सर्किल की महेवा बीट के पी-800 और पी-801 में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की जांच के दौरान की गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version