Homeमध्य प्रदेशसरकारी कर्मचारियों की 52 मांगों को लेकर आंदोलन: 14 फरवरी को...

सरकारी कर्मचारियों की 52 मांगों को लेकर आंदोलन: 14 फरवरी को प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन – Bhopal News



मध्य प्रदेश में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी निगम मंडल एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन की घोषणा की है। मोर्चा 14 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला, तहसील और विकासखंड मुख्यालयों पर अपनी 52 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।

.

भोपाल में प्रदेश पदाधिकारी शाम 4 बजे राज्य मंत्रालय में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ऑफिस में ज्ञापन सौंपेंगे। जिला स्तर पर कलेक्टर, तहसील स्तर पर तहसीलदार या एसडीएम और विकासखंड स्तर पर जनपद सीईओ को ज्ञापन दिया जाएगा।

मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि इस आंदोलन में प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष उदित भदोरिया, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। मोर्चे ने सभी कर्मचारियों से आचरण नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version