- Hindi News
- Career
- Central Bank Of India Recruits 4500 Apprentice Posts; Opportunity For Graduates, Stipend 15 Thousand
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जून तय की गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का NATS पोर्टल (National Apprenticeship Training Scheme) पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रेजुएशन की डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 वर्ष
- अधिकतम : 28 वर्ष
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- ऑनलाइन परीक्षा
- स्थानीय भाषा परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फीस :
- PwBD : 400 रुपए
- एससी/एसटी/सभी महिला उम्मीदवार,ईडब्लयूएस : 600 रुपए+ जीएसटी
- अन्य सभी : 800 रुपए+ जीएसटी
स्टाइपेंड :
15,000 रुपए प्रति माह
एग्जाम पैटर्न :
सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | मीडियम |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 15 | 15 | इंग्लिश/हिंदी |
लॉजिकल रीजनिंग | 15 | 15 | इंग्लिश/हिंदी |
कंप्यूटर नॉलेज | 15 | 15 | इंग्लिश/हिंदी |
इंग्लिश लैंग्वेज | 15 | 15 | इंग्लिश |
बेसिक रिटेल प्रोडक्ट्स | 10 | 10 | इंग्लिश/हिंदी |
बेसिक रिटन एसेट प्रोडक्ट्स | 10 | 10 | इंग्लिश/हिंदी |
बेसिक इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स | 10 | 10 | इंग्लिश/हिंदी |
बेसिक इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स | 10 | 10 | इंग्लिश/हिंदी |
कुल पदों की संख्या | 100 | 100 | |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
MPPSC ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 20 जून से की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
SSC ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर के 437 पदों पर निकाली भर्ती; फीस 100 रुपए, सैलरी 44 हजार से ज्यादा
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए सीबीटी का आयोजन 12 अगस्त को किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें