Homeउत्तर प्रदेशसरकार में बैठे लोग जिसका चाहेंगे घर गिरा देंगे: बस्ती में...

सरकार में बैठे लोग जिसका चाहेंगे घर गिरा देंगे: बस्ती में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- सर्वोच्च न्यायालय का अच्छा निर्णय है – Basti News


बस्ती में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बुलडोजर कार्रवाई पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की सराहना की।

.

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का फैसला न्यायप्रिय है, क्योंकि केवल मुकदमा दर्ज होने से कोई व्यक्ति अपराधी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि प्रशासन या सरकार अपनी मनमानी नहीं चला सकती, जिसका घर चाहेगी गिरा देगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बनारस में आईटी स्टूडेंट रेप प्रकरण का जिक्र करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बलात्कारियों का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है, जो कि एक दोहरे चरित्र का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के फैसले का कांग्रेस पूरी तरह से समर्थन करती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र श्रीवास्तव, बसंत चौधरी, करीम अहमद, काजी सुहेल, नोमान अहमद, बबिता शुक्ला समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version