कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर पर सरकार और विपक्ष एकमत दिखा। सिर्फ भाजपा विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अलग राय दी। यह मामला विधानसभा के भीतर और बाहर भी उठा। नेताओं ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं। मंगलवार को शून्य काल में जदयू विधायक सर
.
उन्होंने सरकार से इस पर सदन में स्पष्ट प्रतिवेदन देने की मांग की। सरकार की ओर से कोई प्रतिवेदन एवं वक्तव्य तो नहीं आया, लेकिन सदन के बाहर मंत्री और विधायकों ने अपनी-अपनी राय व्यक्त की।
इस एनकाउंटर की सीबीआई जांच होनी चाहिए : चंपाई भाजपा विधायक व पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा- पुलिस जब अमन साहू को लेकर आ रही थी, तब उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस की ही थी, ऐसे में एनकाउंटर कैसे हो गया। उन्होंने आशंका जताई कि अमन साहू कई राज खोल सकता था, इसलिए उसे मार दिया गया। उन्होंने इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
जो कानून को चुनौती देगा, यही हश्र होगा: बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। कहा- झारखंड पुलिस की ओर से कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर प्रदेश में आपराधिक साम्राज्य चलानेवालों के लिए कड़ा संदेश है, जो कानून को चुनौती देगा, उसका यही हश्र होगा। जनता की सुरक्षा और शांति के लिए ऐसी कार्रवाई जरूरी है। पुलिस दृढ़ता से काम करे।
अपराधियों से ऐसा ही सलूक होना चाहिए : अमित यादव भाजपा विधायक अमित यादव ने भी मुठभेड़ को सही ठहराया। कहा- हेमंत सोरेन को बधाई। सीएम ने दिखाया है कि हेमंत है, तो हिम्मत है। जो जैसा करेगा, उसके साथ वैसा ही सलूक होना चाहिए। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में सरकार की घेराबंदी के बारे में पूछे जाने पर कहा- हमने वाजिब सवाल उठाया था। आज पुलिस की सराहना कर रहा।
कानून को चुनौती बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार: सुदिव्य कुमार नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने एनकाउंटर को उचित बताया। कहा- कानून को चुनौती देनेवाले का यही हश्र होगा। इस एनकाउंटर का संदेश है कि कानून तोड़नेवालों के पर सरकार विधि-सम्मत कार्रवाई करेगी। अगर, कोई कानून को अपने हाथ में लेना चाहेगा , तो सरकार उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एक सवाल पर उन्होंने कहा- यहां बुलडोजर राज नहीं चलेगा।
ऐसे तत्वों के साथ सख्ती से निपटेगी सरकार: बिरूआ
भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूआ ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की। इसे जरूरी बताया। विधानसभा परिसर में उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा- जो कोई भी राज्य में विधि-व यवस्था खराब करेगा, उसके साथ सरकार पूरी सख्ती से निपटेगी। झारखंड में अपराधियों का मनोबल किसी भी हाल में सरकार बढ़ने नहीं देगी।
यह मॉडल झारखंड का है, योगी वाला नहीं: हेमलाल झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने मीडिया बातचीत में कहा- अमन साहू कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़ा हुआ था। अगर, हेमंत सरकार ऐसे लोगों का खात्मा कर रही है, तो यह बड़ी बात है। आज तक तो योगी ने ही ऐसा किया था। अब झारखंड में भी यही होगा। हालांकि, उन्होंने कहा- हमारा मॉडल योगी वाला नहीं, बल्कि यह झारखंड का मॉडल है।