सहरसा के संजय गांधी उद्यान को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। वन प्रमंडल अधिकारी भरत चितपल्ली ने शनिवार शाम 6 बजे फीता काटकर पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। पार्क का जीर्णोद्धार वर्ष 2022 से चल रहा था। रविवार के सुबह से पार्क का आम लोग सुविधा ले सक
.
बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने 15 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्क का उद्घाटन किया था। विभागीय अनुमति नहीं मिलने के कारण यह अब तक बंद था।
पार्क का उद्घाटन करते वन प्रमंडल अधिकारी भरत चितपल्ली
‘8 एकड़ में फैला है पार्क’
8 एकड़ में फैले इस पार्क में कई सुविधाएं दी गई हैं। बच्चों के लिए झूले और खेलकूद की व्यवस्था है। युवाओं और वयस्कों के लिए ओपन जिम और वाटर सेल्फी पार्क बनाया गया है।
सहरसा स्थित संजय गांधी उद्यान
प्रवेश के लिए टिकट दर तय
पार्क में प्रवेश के लिए वयस्कों को 10 रुपए और बच्चों को 5 रुपए का टिकट लगेगा। सुबह 6 से 8 बजे तक टहलने के लिए और दिन में 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम लोगों के लिए पार्क खुला रहेगा। सोमवार को पार्क बंद रहेगा। वन विभाग के अनुसार इस पार्क से शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मनोरंजन का नया माध्यम मिलेगा।
पार्क में लगा फाउंटेन