Homeबिहारसहरसा में जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत: घर...

सहरसा में जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत: घर में साफ-सफाई के दौरान हादसा, दिल्ली में मजदूरी करता है पति – Saharsa News


सहरसा में जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। घटना नगर निगम के भेलवा वार्ड नंबर 3 की है। मृतक की पहचान रामलोचन यादव की पत्नी पूनम देवी(35) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार दोपहर की है, पूनम अपने घर में साफ-सफाई कर रही थीं।

.

इसी दौरान अचानक सांप ने उनके हाथ में काट लिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। बगल के रिश्तेदारों को जब पता चला तो उन्होंने पूनम को जमीन पर गिरा हुआ पाया। रिश्तेदार तुरंत उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूनम के पति रामलोचन यादव दिल्ली में मजदूरी करते हैं और घटना के समय वहीं थे।

डब्बे में सांप बंदकर अस्पताल गए परिजन।

डिब्बे में बंद कर अस्पताल लाए सांप

परिजनों ने घर के आसपास खोजबीन की। उन्हें जहरीला सांप मिला। उन्होंने सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले गए। अस्पताल में सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल के चिकित्सक ने महिला की मौत की जानकारी सहरसा सदर थाने की पुलिस को दी।

सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कागजी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version