Homeउत्तर प्रदेशसहारनपुर में करंट से युवक की मौत: छड़ी में उतरा करंट,...

सहारनपुर में करंट से युवक की मौत: छड़ी में उतरा करंट, बसेरा करने के लिए निकल जा रही थी शोभायात्रा – Saharanpur News



सहारनपुर में 11 हजार की लाइन से एक युवक को करंट लग गया। युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। करंट छड़ी की शोभायात्रा निकालने के दौरान लगा है। छड़ी हाई टेंशन लाइन से टकरा गई थी। घटना थाना मंडी क्षेत्र की है।

.

थाना मंडी क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी में छड़ी की देर रात शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा के बाद एक घर पर बसेरा होना था। देर रात जब छड़ी वर्धमान कॉलोनी के गांधी चौक पर पहुंची। तभी हाई टेंशन तार से छड़ी टकरा गई। छड़ी में करंट दौड़ गया।

छड़ी की सेवा में आए भानु वर्मा को करंट लग गया। करंट लगने से शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। वही युवा के करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।

शोभायात्रा में मौजूद लोगों ने युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है युवक सेक्टर 99 का रहने वाला था। 6 बहनों का इकलौता भाई था।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक के शव को अपने साथ ले गए। उन्होंने किसी भी कार्रवाई को करने से मना कर दिया है। शुक्रवार यानी आज युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version