.
थाना यमुनानगर सिटी क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में सहेली के पास उसकी शादी में मदद कराने आई युवती पर चोरी का आरोप लगा है। नवविवाहिता ने सहेली पर हीसोने के आभूषण चोरी करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने किराए के कमरे में परिवार से अलग रहती है। 18 अप्रैल को उसकी शादी पंजाब के बठिंडा के रहने वाले हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। उसकी शादी से दो दिन पहले उसकी सहेली रविंदर कौर उसके कमरे पर आ गई। वह उसकी शादी की तैयारी करवा रही थी। उसके पास दो सोने की अंगूठियां व एक सोने की चेन थी, जिसमें गणपति का लॉकेट डाला था। उसने अंगूठी व चेन को अपने किराए के कमरे में अलमारी के सेफ में रखा हुआ था। चाबी उसके पास रहती थी। उसकी शादी 18 अप्रैल को होटल में थी। शादी के बाद वह अपने पति व ससुराल के सदस्यों के साथ मयूर होटल में ही रुक गई। उस दिन उसकी अलमारी की चाबी उसके पर्स में ही थी। जिसके बाद उसकी सहेली शादी समारोह के बाद उसके किराए के कमरे में आ गई और रात को वहीं पर रुकी। अगले दिन वह सुबह अपने पति हरप्रीत सिंह के साथ होटल के कमरे से अपने कमरे में आई।
इसके बाद वह वहां नहाने के लिए चली गई। जब वह नहा कर वापस आए तो उसने देखा की अलमारी में चाबी लगी हुई है। जांच करने पर उसमें से सोने की दो अंगूठियां व चेन गायब मिली। उसने आरोप लगाया कि उसकी सोने की दो अंगूठियां व सोने की चेन उसकी सहेली रविंदर कौर ने चोरी की है। उसने बताया कि उस दिन उसकी विदाई थी। इसलिए उसने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। इसके बाद उसने ससुराल से वापस आकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने रविंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
घर में घुसकर नकदी व आभूषण चुराए, केस दर्ज गांव कांसली में चोरों ने रात को घर में घुसकर 40 हजार रुपए तथा आभूषण चोरी कर लिए। थाना फर्कपुर के गांव कांसली निवासी सुखविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद घर में सो गई थी। सुबह जब वह जागे तो उन्हें घर में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर से 40 हजार रुपए, सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की बाली, सोने की नोज पिन, दो चांदी की चेन, शादी का शगुन तथा अन्य सामान गायब मिला।