Homeराज्य-शहरसागर में कांग्रेस आज निकालेगी किसान न्याय यात्रा: निर्धारित रूट को...

सागर में कांग्रेस आज निकालेगी किसान न्याय यात्रा: निर्धारित रूट को प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने पर नई गल्ला मंडी में होगी सभा – Sagar News



किसान न्याय यात्रा की जानकारी देते कांग्रेस पदाधिकारी।

सागर में कांग्रेस शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा निकालेगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस ने रूट तय किया था। जिसमें रामाश्रम होटल के पास से दोपहर 12 बजे से जिले भर के किसान जमा होकर वृंदावन बाग मंदिर, काली तिगड्डा, खांडेकर चौक, गोपालगंज, लाल स्कूल, शेर बंगल

.

किसानों का आक्रोश देख घबराई सरकार जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी व डॉ. आनंद अहिरवार ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर किसानों की मांगों को लेकर 20 सितंबर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ ट्रैक्टर रैली और प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंध में सागर में भी उक्त कार्यक्रम बस स्टैंड के पास से गोपालगंज सिविल लाइन होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक आयोजित किया जाना था।

लेकिन किसानों के आक्रोश से घबराई प्रदेश की भाजपा सरकार इस प्रदर्शन को कुचलने के लिए दमन चक्र पर उतर आई है। जिसके चलते कांग्रेस के उक्त आयोजन को रोकने के प्रयास में प्रशासन पर दबाव बनाकर रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। अध्यक्ष ने कहा कि हम संविधान का सम्मान करते हुए अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का पूरा प्रयोग करेंगे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को परिवर्तित कर सभी किसान भाइयों के साथ नई गल्ला मंडी खुरई रोड पहुंचेंगे। गल्ला मंडी में दोपहर 12 बजे से सभा कर किसान अपना विरोध दर्ज कराएंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version