Homeराज्य-शहरसागर में 72 घंटों में बारिश का अलर्ट: बादलों की आवाजाही...

सागर में 72 घंटों में बारिश का अलर्ट: बादलों की आवाजाही और हवा चलने से 48 घंटे में दिन का पारा 4 डिग्री लुढ़का – Sagar News



सागर में बदला मौसम, हवाओं में ठंडक।

गर्मी के तेवर शुरू होने के साथ ही सागर में मौसम ने करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों की आवाजाही है। हवाओं में ठंडक होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। पिछले 48 घंटों में सागर में दिन का तापमान 4 डिग्री लुढ़का है।

.

इस दौरान अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि दो दिन पहले सागर का अधिकतम पारा तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। मौसम में परिवर्तन और बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही रही।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 मार्च के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। इस कारण से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम सक्रिय होगा। इसके असर से अगले दो दिन बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है। सागर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। 20 मार्च को सागर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं। लेकिन अगले 72 घंटे बाद सागर जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश व बौछारें पड़ सकती हैं। वर्तमान में रबी फसल चना, मसूर और सरसों पक कर तैयार है। अधिकांश कटाई भी कर ली गई है। गेहूं फसल की कटाई अभी शुरुआती अवस्था में है।

इसलिए किसान 19 मार्च से होने वाली बारिश की गतिविधियों को देखते हुए खेतों में चल रही कटाई गतिविधियों को तीन दिनों के भीतर पूरा कर लें। कटाई की गई फसलों को तिरपाल आदि से ढककर सुरक्षित रूप से संग्रहित करें। यदि अभी तक खेतों में खड़ी फसलों की कटाई शुरू नहीं हुई है तो उन्हें एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दें।

मसूर, चना, सरसों की थ्रेशिंग की हुई फसल के दानों या बीज को अच्छी तरह सुखाकर उसका भंडारण करें। बारिश व हवा चलने की स्थिति में किसान घर के अंदर रहें। घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखें और रात के समय पशुओं को बाहर नहीं छोड़ें।

सागर के पारे में एक नजर…

दिन अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
सोमवार 33.8 20.0
रविवार 35.2 22.6
शनिवार 37.8 20.8
शुक्रवार 37.4 18.6
गुरुवार 38.2 21.2



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version