Homeमध्य प्रदेशसारणी में आज स्व सहायता समूहों का सम्मेलन: मुख्यमंत्री यादव करेंगे...

सारणी में आज स्व सहायता समूहों का सम्मेलन: मुख्यमंत्री यादव करेंगे 464 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण – Betul News



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 मई को सारणी में स्व सहायता समूहों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वे दोपहर 12:50 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। सारणी के बगडोना हेलीपैड पर दोपहर 1:30 बजे पहुंचेंगे।

.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 464.55 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वे दोपहर 3:30 बजे देवास जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री और बैतूल सांसद दुर्गादास उईके करेंगे। मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी सह-अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके और भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला योजना समिति सदस्य सुधाकर पवार और जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सारणी के बगडोना हेलीपैड पर दोपहर 1:30 बजे आगमन होगा। इसके बाद रोड शो स्थल पर आगमन दोपहर 1: 35 बजे तथा रोड शो 2.05 बजे तक होगा। सभा स्थल पर आगमन 2 बजकर 10 मिनट पर होगा। इस दौरान स्व सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन 2.15 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री जी का स्टेज पर आगमन एवं दीप प्रज्वल्लन, माल्यार्पण व कन्या पूजन दोपहर 2.15 से 2.20 बजे तक होगा। मंच पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत 2.20 बजे से 2.30 बजे तक होगा।

इसके बाद मंचासीन अतिथि गणों का उद्बोधन 2.30 बजे से 2.45 बजे तक होगा। इसके बाद जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन एवं जिले द्वारा लखपति दीदी अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पर आधारित लघु वीडियो का प्रदर्शन दोपहर 2.50 बजे तक होगा। जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड रुपए के निवेश के इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर का प्रस्तुतीकरण दोपहर 2:50 से 2.55 बजे तक होगा। विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन 2.55 से 3 बजे तक होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्बोधन 3 बजे से 3.20 बजे तक होगा। हितलाभ वितरण 3.20 से 3.25 बजे होगा। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पौधारोपण का प्रारंभ 3.25 से, 3.30 बजे होगा। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव का सारणी के बगडोना हेलीपैड पर आगमन व प्रस्थान 3:30 बजे होगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version