Homeराज्य-शहरसारणी में केंद्रीय राज्यमंत्री उइके ने छुए सीएम के पैर: महिला...

सारणी में केंद्रीय राज्यमंत्री उइके ने छुए सीएम के पैर: महिला कांग्रेस ने की आलोचना; पुष्पा पेंद्राम ने कहा- आदिवासी समाज का अपमान – Betul News


केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके ने सीएम मोहन यादव के पैर छूए थे।

बैतूल के सारणी में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पैर छू लिए। यह दृश्य सामने आने के बाद कांग्रेस की ओर से इस पर प्रतिक्रिया दी गई है। पार्टी ने इसे आदिवासी समाज से जुड़े प्रतिनिधि की गरिमा से जोड़

.

केंद्रीय मंत्री ने दो दिन पहले सीएम के पैर छुए थे, लेकिन अब इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

महिला कांग्रेस ने जताई आपत्ति

इस घटना पर महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बैतूल पुष्पा पेंद्राम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि

उइके ने सत्ता की चाटुकारिता में आदिवासी समाज का अपमान किया है। यह केवल एक व्यक्तिगत कमजोरी नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के आत्मसम्मान पर प्रहार है।

उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समाज ने जिस व्यक्ति को लोकसभा में भेजा, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर भी आरोप पुष्पा पेंद्राम ने भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बैतूल जिले से जबरन 125 बसों में महिलाओं को कार्यक्रम में ले जाया गया

उइके सीएम से उम्र में दो साल बड़े

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को हुआ है, जबकि सांसद डीडी उइके का जन्म 29 अक्टूबर 1963 को हुआ। यानी उम्र के लिहाज से उइके मुख्यमंत्री से करीब दो साल बड़े हैं। हालांकि, सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री का वरीयता क्रम 7वां और केंद्रीय राज्यमंत्री का क्रम 10वां होता है।

घटना पर प्रतिक्रिया जानने के लिए सांसद डीडी उइके को कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। उनके निज सचिव जित्तू ने कहा कि वे इस कार्यक्रम में नहीं थे, इसलिए कोई जानकारी नहीं है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- उइके मानते हैं कि सीएम उम्र में बड़े

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने बताया कि इस मामले पर सांसद से मेरी बात हुई थी। वे मानते हैं कि मुख्यमंत्री उनसे उम्र में बड़े हैं, इसलिए उन्होंने उनके पैर छुए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version