छपरा की युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी वरदान सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जगह बनाकर सारण का नाम रोशन किया है। उन्हें बिहार अंडर-18 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम में यूनिवर्सल अटैकर के रूप में चुना गया है। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने वाली सारण की पहली
.
महाराणा प्रताप नगर की रहने वाली वरदान सारण जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव अमित सौरव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पिता निलाभ गुंजन भी जिले के प्रसिद्ध खिलाड़ी रह चुके हैं। वरदान के चयन से उनके परिवार और कोचिंग संस्थान में खुशी का माहौल है।
अमित सौरव ने बताया कि वरदान शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही हैं। उनका चयन जिले के लिए गौरव की बात है। यह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
जिलावासियों ने दिया बधाई
वरदान की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, वरिष्ठ खिलाड़ी श्याम देव सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अब सबकी नजरें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वरदान के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जहां वह राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।