एसपी को दी शिकायत दिखाते जगदीश चोपड़ा।
हरियाणा के सिरसा शहर में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए एसपी को शिकायत दी गई है। यह शिकायत हरियाणा सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव एवं भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य जग
.
गौरतलब है कि जगदीश चोपड़ा मनोहर लाल के बतौर मुख्यमंत्री पहले कार्यकाल में उनके राजनीतिक सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह कई जिलों के प्रभारी भी रह चुके हैं। एसपी को दी शिकायत में जगदीश चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि 28 जनवरी को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोप लगाए गए हैं।
जगदीश चोपड़ा।
चोपड़ा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल का आरोप था कि यमुना से दिल्ली में आने वाले पानी में जहर मिलाकर भेज दिया गया है, ये तो भला हो दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर्स का, जिन्होंने इसे दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक दिया। अगर यह पानी दिल्ली में पीने के पानी में मिल जाता तो न जाने कितने लोग मर जाते। चोपड़ा ने कहा कि यह स्टेटमेंट अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के समक्ष दी,
जिससे भाजपा के समर्थक व सरकार के निर्वाचकों को बहुत आघात पहुंचा है। केजरीवाल ने बिना किसी सबूत केवल मात्र हरियाणा सरकार के खिलाफ दिल्ली के लोगों को झूठा, आधारहीन, गलत व दुर्भाग्यपूर्ण आरोप लगाया है और अराजकता, दंगा, राजद्रोह, विद्रोह फैलाने व लोगों के मन में गलत भावनाएं पैदा करने का काम किया है, ताकि लोग भड़क जाएं और सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दें।
यही नहीं अपने ट्विटर अकाऊंट पर भी स्टेटमेंट देते हुए कहा कि लोगों को प्यासा मारने से बड़ा पाप नहीं होता। अपनी गंदी राजनीति के लिए बीजेपी दिल्ली वालों को प्यासा मारना चाहती है। जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चोपड़ा ने कहा कि केजरीवाल की इस आधारहीन बयानबाजी से भाजपा व हरियाणा सरकार की छवि धूमिल हुई है।
इसलिए उपरोक्त तथ्यों के आधार पर केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अति आवश्यक है। उन्होंने एसपी से मांग की कि तुरंत प्रभाव से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।