Homeहरियाणासिरसा में घर में घुसा जंगली सुअर: गर्भवती महिला के होंठ...

सिरसा में घर में घुसा जंगली सुअर: गर्भवती महिला के होंठ और पेट पर किया वार, बचाने आई मां पर भी किया हमला – dabwali News


सुअर के हमले में गर्भवती महिला ममता गंभीर घायल।

सिरसा जिले के गांव लंबी में जंगली सुअर ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर दिया। घटना गीदड़ खेड़ा के पास नहर किनारे स्थित ढाणी में हुई। घटना के समय घर में चार महिलाएं घरेलू काम कर रही थीं और बच्चे खेल रहे थे।

.

अचानक तेज रफ्तार से एक जंगली सुअर घर में घुस आया। सुअर को बच्चों की तरफ जाते देख महिलाएं उन्हें बचाने दौड़ीं। इस दौरान सुअर ने 30 वर्षीय गर्भवती महिला ममता पर हमला कर दिया। उसने महिला के होंठ और पेट को बुरी तरह नोच दिया।

बेटी को बचने आई मां पर भी हमला

अपनी बेटी को बचाने के लिए जब ममता की मां आगे बढ़ी, तो सुअर ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में मां की बांह में फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ममता के भाई सोनू और रोहतास मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिलाओं को तुरंत डबवाली अस्पताल पहुंचाया।

घर पर जुटी लोगों की भीड़।

खेतों की तरफ भागा सुअर

गर्भवती ममता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिरसा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। हमला करने के बाद जंगली सुअर खेतों की तरफ भाग गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version