Homeमध्य प्रदेशसिवनी में डूंडा सिवनी पुलिस का नाइट एक्शन: 4 साल से...

सिवनी में डूंडा सिवनी पुलिस का नाइट एक्शन: 4 साल से फरार वारंटी समेत 2 आरोपी पकड़े; शराब पीने वालों को दबोचा – Seoni News


अवैध शराब अहाते पर कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।

डूंडा सिवनी पुलिस ने बुधवार रात में विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। इनमें महेंद्र सुर्यवंशी और मनोज बघेल हैं। महेंद्र सुर्यवंशी पिछले 4 साल से फरार था।

.

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीडी शर्मा और सीएसपी पूजा पांडे के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे।

पुलिस ने अभियान के दाैरान कई स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। शिवम गोस्वामी, विशाल अवधिया और दीपक डहरवाल पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। वाहन चेकिंग में छिंदवाड़ा चौक सिवनी निवासी सौरभ चौधरी को बिना हेलमेट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यह अभियान असामाजिक तत्वों और आवारा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version