सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र में सारसडोल गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। रात के समय एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घूर सिंह सैय्याम (24) घायल हो गए।
.
घूर सिंह घंसौर से अपने गांव सारसडोल जा रहे थे। सारसडोल गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना वाली जगह पर आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है।