Homeमध्य प्रदेशसिवनी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल: जबलपुर मेडिकल...

सिवनी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल: जबलपुर मेडिकल सामुदायिक रेफर, सारसडोल गांव के पास हादसा – Seoni News



सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र में सारसडोल गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। रात के समय एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घूर सिंह सैय्याम (24) घायल हो गए।

.

घूर सिंह घंसौर से अपने गांव सारसडोल जा रहे थे। सारसडोल गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना वाली जगह पर आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version