Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में गाय पर जंगली जानवर का हमला: वन विभाग ने...

सीतापुर में गाय पर जंगली जानवर का हमला: वन विभाग ने पिंजरा लगाने की शुरू की तैयारी, ग्रामीणों को तेंदुए की आशंका – Sitapur News


अभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वन विभाग ने क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

सीतापुर के विकासखंड पहला के हुसैनपुर गांव में जंगली जानवर द्वारा एक गाय पर हमले की घटना सामने आई है। बीती रात राधा रमण तिवारी की गाय पर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला किया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीण सरवन कुमार तिवारी और राधा रमण तिवारी ने रात में खेतों के पास जंगली जानवर को देखने का दावा किया है। उनका मानना है कि यह जानवर तेंदुआ हो सकता है। सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

वन विभाग की टीम इलाके में लगातार कांबिंग कर रही है। अभी तक कोई स्पष्ट पैरों के निशान या अन्य प्रमाण नहीं मिले हैं। इससे तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिर भी विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वन दरोगा अरविंद यादव ने बताया कि गांव में रात को पिंजरा लगाया जाएगा।

इससे जंगली जानवर को पकड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों को रात में अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा है। इससे पहले भी जिले में तेंदुए के दिखने की खबरें आ चुकी हैं। इस बार की घटना ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और संपर्क में रहने की अपील की है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version