Homeबिहारसीवान में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या: 20 हजार...

सीवान में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या: 20 हजार की कर रहे थे मांग, परिजन ने पति पर गला घोंटने का लगाया आरोप – Siwan News



सीवान में दहेज के लिए पति ने गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। एक साल पहले उसकी शादी डेहरी गांव के लड्डू महतो के बेटे पप्पू महतो (25) से हुई थी। विवाह के कुछ ही महीनों बाद से प्रीति पर दहेज को लेकर अत्याचार शुरू हो गया था।

.

बाइक और पैसों के लिए अकसर उसके साथ मारपीट की जाती थी। शुक्रवार की रात स्थानीय लोगों ने महिला के परिजन को उसकी मौत की सूचना दी। परिजन जब ससुराल पहुंचे तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा था। साथ ही, उसके गले पर गला दबाने के निशान थे। घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव की है। मृतका की पहचान सिपार गांव निवासी प्रीति कुमारी(20) के रूप में हुई है।

घर बनाने के लिए मांग रहे थे पैसे

मृतका के पिता कृष्णा महतो ने बताया कि ससुराल पक्ष घर बनाने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। साथ ही, धमकी दे रहे थे कि दहेज में पैसा कम दिया है दे दीजिए नहीं तो हत्या कर देंगे। पैसों का इंतजाम नहीं हो पाया जिसके कारण उनलोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी।

पति ने हत्या की बात से किया इनकार

मृतका के पति पप्पू महतो ने बताया कि मुझे उसकी हत्या के बारे में कुछ नहीं पता। कल रात मैं घर आया तो खाना मांगा तो नहीं मिला। इसके बाद आवाज दिया उस पर भी कोई जबाव नहीं मिला तो रूम में जाकर देखा तो बिस्तर पर वो पड़ी थी।

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना के एसआई अनिरुद्ध कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पप्पू महतो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी की मां, भाई और बहन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version