Homeमध्य प्रदेशसीहोर में सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष...

सीहोर में सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुजराती बोले- देश के सभी वीर जवानों पर गर्व हैं – Sehore News


श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार शाम जय हिंद यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने किया।

.

जय हिंद यात्रा कोतवाली चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी विभागों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक भी इस यात्रा में शामिल थे। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारतीय सेना जिंदाबाद,” “भारत माता की जय,” “हमारे सैनिक हमारा गौरव,” और “जय हिंद” के नारे लगाए।

शहर के मुख्य मार्गों से निकली यात्रा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि हम सभी देशवासियों को कर्नल सौफिया कुरैशी एवं विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह सहित देश के सभी वीर नवजवानों पर गर्व है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के तत्वाधान में यह जय हिंद यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व विधायक राजकुमार पटेल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बलबीर तोमर, हरपाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, विक्रम मस्ताल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। जय हिंद यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version