Homeराज्य-शहरसीहोर में 41.5 डिग्री पर पहुंचा तापमान: 13 जून तक मानसून...

सीहोर में 41.5 डिग्री पर पहुंचा तापमान: 13 जून तक मानसून देगा दस्तक, पिछले 10 साल में सबसे जल्दी एंट्री – Sehore News



सीहोर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब से तीन दिन बाद बारिश का सिलसिला शुरू होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

.

प्री-मानसून थमा, अब सीधा मानसून देगा राहत शासकीय कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र में पदस्थ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि अब प्री-मानसून गतिविधियां खत्म हो गई हैं। इसी कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। उन्होंने बताया कि 13 जून तक मानसून सीहोर जिले में दस्तक दे देगा।

अब तक की बारिश और जिले की तैयारी अब तक जिले में मई के अंतिम सप्ताह में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई थी।

27 मई: आष्टा में 2 मिमी, जावर 7 मिमी, इछावर 11 मिमी, रेहटी में 8.6 मिमी बारिश

28 मई: इछावर 62 मिमी, जावर 41 मिमी, भेरुंदा 30 मिमी, सीहोर 8.2 मिमी, आष्टा 13 मिमी

इधर कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश पर जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में नालों और नालियों की सफाई का काम तेज कर दिया गया है। ताकि वर्षा के समय जलभराव न हो और जल निकासी में कोई बाधा न आए। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा ऋतु से पहले यह कार्य अनिवार्य रूप से पूरा हो जाए।

सीहोर में मानसून की अब तक की एंट्री डेट साल मानसून आगमन 2013 10 जून 2014 7 जुलाई 2015 22 जून 2016 21 जून 2017 26 जून 2018 27 जून 2019 1 जुलाई 2020 16 जून 2021 13 जून 2022 20 जून 2023 25 जून 2024 21 जून

इस बार 2025 में 13 जून को सबसे जल्दी मानसून आने की संभावना है, जो बीते 12 सालों में दूसरा सबसे तेज होगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version