Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर का अनूठा दुर्गा पूजा महोत्सव: मिसाल बनीं निकहत जहां, एक...

सुल्तानपुर का अनूठा दुर्गा पूजा महोत्सव: मिसाल बनीं निकहत जहां, एक दशक से देवी मां की पूजा कर सद्भाव का दे रही हैं संदेश – Sultanpur News


निकहत जहां इस समय देवी पांडाल में पूजा पाठ में भाग ले रही हैं।

एक दूसरे मजहब एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करना, सौहार्दपूर्ण व्यवहार करना, भाईचारा के साथ रहना कोई निकहत जहां से सीखे। मुस्लिम धर्म के क्रिया कलाप हों या हिंदू अथवा अन्य समुदायों के आयोजन वह सभी में पूरे उत्साह के साथ शामिल होती हैं। इस समय वह देवी मा

.

लोको कॉलोनी में श्री माता वैष्णो माता पूजा समिति ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है, जिसे वह पूरी शिद्दत के साथ निभा रही हैं। यह सिलसिला एक दशक से चला आ रहा है। यह समिति महिलाओं से ही संचालित है।सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने व उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए पिछले वर्ष बनी महिला कल्याण समिति में वह संगठन मंत्री पद संभाल रही हैं।

पति से ली प्रेरणा अब महिला जन कल्याण समिति, वैष्णो माता पूजा समिति के माध्यम से देवी महोत्सव में भी विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। रेलवे के मुख्य टिकट निरीक्षक रईश अहमद की पत्नी निकहत जहां ने पति से सीख लेकर इस ओर कदम बढ़ाया है। वह बताती हैं कि एक दशक तक उनके पति ने लोको कालोनी में स्थापित होने वाले पंडाल में शुरुआत से विर्सजन तक हर संभव जिम्मेदारी निभाई थी। पति से सीख लेकर वह इस कार्य में आगे आई हैं। वह बताती हैं कि इस बार भी पूजा समिति में महिला जन कल्याण समिति की सभी महिलाएं पूजा पाठ से लेकर कीर्तन भजन तक अपने अपने कर्तव्यों को निभा रही हैं।

निकहत जहां इस समय देवी पांडाल में पूजा पाठ में भाग ले रही हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version