Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर में माइनर किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव: मुंह से...

सुल्तानपुर में माइनर किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव: मुंह से निकला खून, कंधे और हाथ पर चोट के निशान; पुलिस कर रही शिनाख्त – Motigarpur(Sultanpur) News


शैलेन्द्र पांडेय | मोतिगरपुर(सुल्तानपुर), सुलतानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौके पर मौजूद लोग।

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर में सोमवार शाम को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। शव ढ़ेमा बाजार के दक्षिण में स्थित माइनर की पटरी पर झाड़ियों के पास पड़ा था।

शव की स्थिति संदिग्ध पाई गई। मृतक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके मुंह से खून निकला हुआ था, जो बाईं कनपटी तक फैला था। दाहिने कंधे से हाथ तक चोट के कई निशान भी मिले हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र उपाध्याय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की।

पुलिस प्राथमिक जांच में मौत का कारण धूप या नशे की स्थिति मान रही है। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version