Homeबिजनेससोना ₹870 घटकर ₹94,830 पर आया: चांदी ₹218 बढ़कर ₹97,664 किलो...

सोना ₹870 घटकर ₹94,830 पर आया: चांदी ₹218 बढ़कर ₹97,664 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (29 May 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के दाम में आज यानी 29 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 870 रुपए घटकर 94,830 रुपए पर आ गया है। कल यह 95,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी की कीमत आज 218 रुपए बढ़कर 97,664 रुपए हो गई है। कल चांदी 97,446 रुपए किलो थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,190 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,040 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,040 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,040 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,090 रुपए है।

इस साल अब तक 18,668 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 18,668 रुपए बढ़कर 94,830 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,647 रुपए बढ़कर 97,664 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version