Homeराज्य-शहरसोलन में नगर निगम ने काटा कई दुकानदारों का चालान: सिंगल...

सोलन में नगर निगम ने काटा कई दुकानदारों का चालान: सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर एक्शन, 25 हजार तक लग रहा जुर्माना – Solan News



दुकानदारों का चालान काटते हेल्थ इंस्पेक्टर योगेश गुप्ता

सोलन से सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए नगर निगम निरंतर कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम द्वारा शहर की सभी दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। पहले सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारों को सिर्फ दिशा-निर्देश ही दिए जा रहे थे, परंतु अब सि

.

25 हजार तक जुर्माना

जानकारी देते हुए नगर निगम सोलन हेल्थ इंस्पेक्टर योगेश गुप्ता ने बताया कि आज 6 व्यापारियों चालान किए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है। शहर वासियों से अपील के बाद अब सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारों पर 500 से 25000 तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील भी की है।

6 व्यापारियों के काटे चालान

नगर निगम सोलन हेल्थ इंस्पेक्टर योगेश गुप्ता ने बताया कि आज से हमारी टीम शहर की प्रत्येक दुकान में जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे व्यापारियों के चालान कर रही है। अभी तक हमारी टीम ने 40 दुकानों का निरीक्षण कर लिया है और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे 6 व्यापारियों के 500 से लेकर 10,000 तक के चालान किए गए। उनका कहना है कि हमारी यह मुहिम समय-समय पर चलती रहती है। हमारी टीम ने पहले चेतावनी दी थी, जो व्यापारी उसके बाद भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं उनके चालान किए जा रहे हैं। ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक से जो पर्यावरण को नुकसान पहुंच रही है उस से बचा जा सके।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version