Tuesday, April 1, 2025
Tuesday, April 1, 2025
Homeराज्य-शहरसोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट पर रोक: बुरहानपुर...

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट पर रोक: बुरहानपुर कलेक्टर का आदेश; लाइक-कमेंट करने पर भी होगी कार्रवाई – Burhanpur (MP) News



कलेक्टर हर्ष सिंह की गीले फोटो।

बुरहानपुर कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी हर्ष सिंह ने एक जरुरी आदेश जारी किया है। ये आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।

.

कलेक्टर के आदेश के अनुसार, जिले की सीमा में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पोस्ट नहीं कर सकता। इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फोटो, चित्र और संदेश शामिल हैं।

सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा लागू प्रतिबंध फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू होगा। साथ ही ऐसी पोस्ट को फॉरवर्ड करना, लाइक करना या कमेंट करना भी प्रतिबंधित रहेगा।

ये आदेश जनता के स्वास्थ्य, जान-माल की सुरक्षा और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड विधान के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular