Homeबिहार'हम जिला के शेर हैं गांव का दुश्मन क्या करेगा': भोजपुरी...

‘हम जिला के शेर हैं गांव का दुश्मन क्या करेगा’: भोजपुरी गाने पर हथियार लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- लड़के की तलाश जारी – Begusarai News


वायरल वीडियो में पिस्टल के साथ दिख रहा लड़का।

बेगूसराय में हथियार लहराने का एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पंचायत स्थित कोरजाना गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के सामने आने के बाद चेरिया बरियारपुर पुलिस वीडियो में दिख रहे

.

वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर घूमता दिख रहा है। ग्रामीण कच्ची सड़क पर बाइक लगी हुई है और एक युवक शर्ट पैंट पहने हुए हैं और उसके कंधे पर गमछा लपेटा हुआ है। कुछ दूर चलने के बाद युवक कमर से पिस्टल निकालता है और हंसता दिखता है। वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना सुनाई दे रहा है, जिसके बोल ‘हम जिला के शेर हैं गांव का दुश्मन क्या करेगा’ है।

वायरल वीडियो के संबंध में चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का वीडियो सामने आते ही पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

पिस्तौल दिखाता युवक

2 मार्च और 11 अप्रैल को भी सामने आया था वायरल वीडियो

इससे पहले भी बेगूसराय में हथियार लहराने का वीडियो सामने आ चुका है। इससे पहले 11 अप्रैल को हाथ में पिस्टल लेकर बार-बालाओं के साथ डांस करने का एक युवक का वीडियो सामने आया था। वीडियो मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का बताया जा रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर अपने 5-6 साथियों के साथ है। वह दो लड़की के साथ भोजपुरी गाना ‘बेगूसराय का छौरा रंगदार चाही’ पर डांस कर रहा है। डांस करते हुए हथियार भी लहरा रहा है। वीडियो मार्च का बताया जा रहा है, लेकिन शुक्रवार को वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई है। पूरी खबर पढ़ें…

इससे पहले 2 मार्च को युवक के कट्टा लहराने का वीडियो भी सामने आया था। मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र का बताया गया था। बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड के तेमुंहा गांव के समीप स्थित गुमटी संख्या-26 पर एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर भीड़ के बीच सरेआम हंगामा कर रहा है। मौके पर मौजूद लोग सहमे हुए हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग उसे समझाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले मंसूरचक थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी अंकित का रेलवे गुमटी पर कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने कट्टा निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version