Homeराज्य-शहरहम होंगे कामयाब पखवाड़ा: विदिशा में आयोजित हुई मीडिया कार्यशाला; महिलाओं-बच्चों...

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा: विदिशा में आयोजित हुई मीडिया कार्यशाला; महिलाओं-बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर की चर्चा – Vidisha News



हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत जेंडर आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज विदिशा में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।

.

इस कार्यशाला में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चर्चा की गई। कार्यशाला में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, और बच्चों के अधिकारों से संबंधित विभिन्न अधि नियमों के साथ आपराधिक हिंसा को रोकने के लिए कानून के बारे में जानकारी दी।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी भारत राजपूत ने बताया कि हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए कई नियम कानून बनाए गए उनकी जानकारी दी गई है ।

घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, किशोर न्याय अधिनियम, बालकों का लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, पीडित मुआवजे के संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत विशेष अधिकारों एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version