Homeहरियाणाहरियाणा के 6 जिलों में आज तेज बारिश: चलेंगी हवाएं, सबसे...

हरियाणा के 6 जिलों में आज तेज बारिश: चलेंगी हवाएं, सबसे गर्म रहा सिरसा, गुरुग्राम का तापमान सबसे ज्यादा गिरा तो करनाल का बढ़ा – Bhiwani News


मौसम विभाग ने हरियाणा में आज तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है

हरियाणा में आज (शुक्रवार को) बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी है। इसकी शुरूआत वीरवार को भी देखने को मिली। वीरवार को प्रदेश के कई जिलों में मौ

.

बारिश का पूर्वानुमान

बरसात का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, 30 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के 6 जिलों, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में 25-50 प्रतिशत और सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 25 प्रतिशत तक बरसात का अनुमान है।

31 मई को प्रदेश के 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तथा 5 जिलों (कैथल, करनाल, जींद, पानीपत व सोनीपत) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसत खुश्क रहेगा।

1 और 2 जून को भी होगी बारिश

वहीं 1 जून को प्रदेश के 10 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी) में 25-50 प्रतिशत तथा 10 जिलों (जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, रोहतक झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।

2 जून को 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) में 25-50 प्रतिशत व 14 जिलों (जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है।

हरियाणा का अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया में 3.5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट गुरुग्राम में 4 डिग्री की हुई। जिसके बाद गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version