Homeहरियाणाहरियाणा में फिर चढ़ने लगा पारा: 24 घंटे में 1.2 डिग्री...

हरियाणा में फिर चढ़ने लगा पारा: 24 घंटे में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी; चरखी-दादरी सबसे गर्म रहा, 4 दिन बारिश के आसार नहीं – Haryana News



हरियाणा में मौसम साफ रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

हरियाणा में आज से 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सूबे के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम खुश्क रहने से दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे पारा में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 2

.

अभी तक लगाातार बारिश के कारण सुबह-शाम के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। अच्छी बात यह है कि सूबे में मानसूनी बारिश का कोटा अब पूरा हो चुका है।

अब तक 406.4 एमएम बारिश हुई

प्रदेश में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है।

वहीं, जिले के हिसाब से बारिश की स्थिति देखें तो 10 जिले ऐसे हैं जिनमें 10 से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

इन जिलों में उम्मीद से ज्यादा वर्षा

यह मानसून सीजन नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर ज्यादा मेहरबान रहा। नूंह में सामान्य से 71 प्रतिशत, गुरुग्राम में 53 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इन 3 जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई है। हालांकि झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

ये 3 जिले रहे सबसे अधिक सूखे

मानसून वैसे तो 10 जिलों में बारिश के कोटे की भरपाई अब तक नहीं कर पाया, लेकिन सबसे ज्यादा बेरुखी करनाल, यमुनानगर और पंचकूला के प्रति रही। करनाल में सामान्य से 38 प्रतिशत, यमुनानगर में 33 प्रतिशत और पंचकूला में सामान्य से 32 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। अभी मानसून विदाई कभी भी ले सकता है, ऐसे में इन जिलों का वर्षा का कोटा पूरा होना संभव नजर नहीं आ रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version