Homeहरियाणाहरियाणा में 2 पूर्व CM की इमेज का प्रचार: BJP नेताओं...

हरियाणा में 2 पूर्व CM की इमेज का प्रचार: BJP नेताओं का दावा, खट्‌टर ने अपनी प्रॉपर्टी दान, हुड्‌डा पर करप्शन के आरोप – Hisar News


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड‌्डा पर जहां विधानसभा में सरकारी नौकरियों में भाई-भतीजावाद के आरोप BJP लगा रही है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे समय BJP के पूर्व सीएम मनोहर लाल को ईमानदारी की मिसाल बताया जा रहा है।

.

BJP नेता दावा कर रहे हैं कि मनोहर लाल खट्‌टर ने अपनी सारी संपत्ति प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दी है। इतना ही नहीं रोहतक में जो खट्टर का पुश्तैनी मकान है उसे पुस्तकालय के लिए दान कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव में दिए दिए हलफनामे के अनुसार मनोहर लाख खट्‌टर के पास 2.54 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

वहीं पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर BJP सरकारी नौकरियों में धांधली को लेकर हमलावर है। लगातार उनकी इमेज को टारगेट किया जा रहा है। हुड्‌डा पर हरियाणा विधानसभा में आरोप लगाए गए कि यहां करीबी रिश्तेदारों को ही नौकरी दी गई। विधानसभा में मुख्यमंत्री सैनी से लेकर मंत्री व विधायक हुड्‌डा पर आरोप लगाते नजर आए। अब यही प्रचार सदन से बाहर सोशल मीडिया पर जारी है।

2 बार CM रहे हुड्‌डा और खट्‌टर के पास कितनी प्रॉपर्टी…. 1. खट्टर के पास 2.54 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर 2024 लोकसभा चुनाव में प्रॉपर्टी को लेकर हलफनामा दिया था जिसमें उनकी आमदनी 5 सालों में तकरीबन 6 लाख रुपए बढ़ी थी। लोकसभा चुनाव के लिए भरे गए शपथ पत्र में मनोहर लाख खट्‌टर ने अपनी पूरी संपत्ति 2.54 करोड़ रुपए बताई थी, जिसमें 40 लाख कीमत की एग्रीकल्चर लैंड और घर है।

मनोहर लाल खट्‌टर के पास ना ही गाड़ी थी और ना ही ज्वेलरी। इतना ही नहीं, जो घर और जमीन उनके पास है, वह भी उनके परिवार की थी, उसमें परिवार का हिस्सा है। उनके पास रोहतक की कलानौर तहसील के बनियानी गांव में 12 कनाल पुश्तैनी जमीन है, जिसकी कुल वैल्यू 35 लाख रुपए है।

उनका करीब 150 गज में बना पुश्तैनी घर इसी जगह पर है। जिसकी मार्केट वैल्यू मात्र 5 लाख रुपए है। वहीं, अगर हम पूर्व मुख्यमंत्री के कुल 6 बैंक अकाउंट हैं। जिनमें तकरीबन 2.13 करोड़ रुपए कैश था। उनके पास 1.30 करोड़ रुपए की फिक्स डिपॉजिट (FD) भी रखी है।

कोई केस नहीं : मनोहर लाल पर आज तक कोई FIR नहीं हुई है और न ही उन पर कोई कोर्ट केस चल रहा है। बेदाग खट्‌टर का अब इनकम सोर्स सैलरी, पैंशन और बैंक में रखे पैसों का इंटरेस्ट ही है। खट्‌टर की सालाना आमदनी 34.90 लाख रुपए है।

खट्‌टर के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनकी आदमन में कोई अधिक बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। उनकी तरफ से चुनाव आयोग को सौंपे गए एफिडेविट के अनुसार 2018-19 में उनकी आमदनी 28.95 लाख रुपए सालाना थी। जो अब तकरीबन 5.90 लाख बढ़कर 34.90 लाख हो गई।

भूपेंद्र हुड्‌डा के पास 10.75 की प्रॉपर्टी 2024 में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चल और अचल संपत्ति 5 साल में करीब 4 करोड़ रुपए बढ़ी। इसमें 1 करोड़ 42 लाख चल संपत्ति और दो करोड़ 66 लाख अचल संपत्ति बढ़ी है। उनकी वर्ष 2019 में चल और अचल संपत्ति कुल 6 करोड़ 67 लाख रुपए थी, जो 2024 में बढ़कर 10 करोड़ 75 लाख रुपए हो गई है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सालाना आय 2019 के मुकाबले 41 लाख से बढ़कर 60 लाख रुपए हो गई है। हालांकि उनकी पत्नी आशा हुड्डा अब भी उनसे ज्यादा अमीर हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास 1850 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 32 लाख रुपए है। 25 किलो चांदी भी है।

हुड‌डा पर 8 केस चल रहे : हुड्‌डा के खिलाफ 8 केस दर्ज हैं, जो अलग-अलग अदालत में विचाराधीन हैं। 4 केसों में जांच सीबीआई कर रही है। 2015 व 2017 में दर्ज 2 केस में सीबीआई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। किसी भी केस में अभी अदालत का फैसला नहीं आया है।

हुड्डा के पास एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर व एक राइफल है। उनके पास 3 करोड़ 46 लाख की चल व 7 करोड़ 29 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें उत्तराखंड के उधम सिंह नगर व रोहतक के खरावड़ गांव में कृषि योग्य जमीन है, जबकि द्वारका में फ्लैट व डी पार्क रोहतक पर दुकान है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version