Homeहरियाणाहरियाणा में 4 दिन तक शीतलहर की चेतावनी: 8 जिलों में...

हरियाणा में 4 दिन तक शीतलहर की चेतावनी: 8 जिलों में बिगड़ सकते हालात; पहाड़ों से आने वाली हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, हिसार सबसे ठंडा – Haryana News



पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में दिखाई दे रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम विशेषज्ञों ने अब आज से शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इससे रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। हिसार का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में तीसरे दिन सबसे

.

सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पर पहुंच गया था। हालांकि इसमें बढ़ोतरी हुई है। अब शीतलहर के कारण रात के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं, स्मॉग की संभावना भी फिर से शुरू हो गई है।

आईएमडी के अनुसार अगले चार दिन तक शीतलहर जारी रह सकती है। पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

दिन हो या रात, तापमान गिरने से लोग ठंड से बच रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी से भी ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 10 दिसंबर से फिर हल्की गति से उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी।

200 से नीचे आया AQI

प्रदेश में एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार आया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया, यहां यह 178 रहा। हालांकि यह 200 से नीचे रहा।हरियाणा में एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है।

यमुनानगर का एक्यूआई सबसे ज्यादा करीब 193 दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों फरीदाबाद का 187, गुरुग्राम का 176, जींद का 174, अंबाला का 170, रोहतक का 169, हिसार का 168, बहादुरगढ़ का 167, कुरुक्षेत्र का 157 दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी सूबे में मौसम खुश्क रहने की संभावना है। पहाड़ों में रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं।

हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version