Homeहरियाणाहरियाणा में NEP-2020 के तहत त्रि-भाषाई सूत्र लागू: 9वीं व 10वीं...

हरियाणा में NEP-2020 के तहत त्रि-भाषाई सूत्र लागू: 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को पढ़ना होगा एक अतिरिक्त अनिवार्य विषय – Bhiwani News



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अब कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को छह अनिवार्य और एक वैकल्पिक विषय सहित सात विषय पढ़ने होंगे। उन्होंने बताया

.

उन्होंने कहा कि कक्षा 9वीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पूर्व में लागू दो अनिवार्य भाषा हिन्दी व अंग्रेजी के अतिरिक्त तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत/उर्दू/पंजाबी में से किसी एक भाषा को अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करना आवश्यक होगा। इस प्रकार अब विद्यार्थियों को 6 अनिवार्य विषयों एवं एक वैकल्पिक विषय सहित कुल 7 विषयों का अध्ययन करना होगा। वहीं अगले शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को भी एक अतिरिक्त अनिवार्य विषय की पढ़ाई करनी होगी।

शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू होगा उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में अधिकारी पत्र भी जारी कर दिया गया है। जिसमें निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 10वीं में शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र को लागू किया जाना है। इस त्रि-भाषाई सूत्र के लागू होने से परीक्षा उत्तीर्णता मानदंड में होने वाले आवश्यक बदलाव बारे बाद में सूचित कर दिया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version