Homeहरियाणाहांसी में पति ने महिला पर किया जानलेवा हमला: रॉड से...

हांसी में पति ने महिला पर किया जानलेवा हमला: रॉड से सिर पर किया वार, घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची बहन – Narnaund News



हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के गांव ढाणी ठाकरियां में एक युवक ने अपनी पत्नी पर लोहे के रॉड से वार कर घायल कर दिया। पत्नी को घायल अवस्था में लहूलुहान छोड़कर पति घर से फरार हो गया। घायल महिला को उसकी बहन ने अस्पताल में दाखिल कराया। हांसी शहर थाना पुलिस

.

घर से फरार हुआ आरोपी पति पुलिस को दी शिकायत में संतोष ने बताया कि गांव ढाणी ठाकरियां की रहने वाली घरेलू महिला है। साल 2015 में उसकी शादी गांव ढाणी ठाकरियां निवासी रामलाल व उसकी बड़ी बहन सोनिका की शादी अशोक के साथ हुई थी। अशोक व उसकी बहन सोनिका के बीच कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार सुबह करीब पौने चार बजे वह शौचालय के लिए कमरे से बाहर आई तो देखा कि उसका जेठ अशोक बैग लेकर तेज कदमों से घर से बाहर निकल रहा था।

पड़ोसियों की मदद से महिला को पहुंचाई अस्पताल अशोक ने उसे देखा तो दौड़ता हुआ घर से बाहर भाग गया। जब वह उसके कमरे में गई तो देखा तो उसकी बहन सोनिका की कहराने की आवाज आ रही थी। सोनिका बेड पर खून से लथपथ बेहोशी की हालात में पड़ी थी। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। बेड के पास ही लोहे का रॉड पड़ा हुआ था। उसने पड़ोसियों की मदद से सोनिका को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी बहन की हालत बहुत नाजुक है और उसकी बहन को उसके जेठ अशोक द्वारा जान से मारने की नीयत से यह हमला किया गया है। हांसी शहर थाना पुलिस ने संतोष के बयान दर्ज कर उसके जेठ अशोक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version