Homeउत्तर प्रदेशहाथरस कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: विवेक उपाध्याय बने नए जिलाध्यक्ष, योगेश...

हाथरस कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: विवेक उपाध्याय बने नए जिलाध्यक्ष, योगेश कुमार को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी – Hathras News


हाथरस8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पार्हाटी ई कमान ने विवेक उपाध्याय को जिलाध्यक्ष और योगेश कुमार ओके को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस हाईकमान ने हाथरस में संगठन को और मजबूत करने के लिए नए जिला और शहर अध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी हाई कमान ने विवेक उपाध्याय को जिलाध्यक्ष और योगेश कुमार ओके को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। विवेक उपाध्याय सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनू के निवासी हैं।

वह 2004 से कांग्रेस में सक्रिय हैं। उन्होंने युवा कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। वह बुलंदशहर के जिला कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं। उन्होंने चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का स्थान लिया है, जो पिछले 6 वर्षों से जिलाध्यक्ष थे। चंद्रगुप्त विक्रमादित्य कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

नए जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। यह उनकी प्राथमिकता होगी। दूसरी ओर, नए शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके भी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने भी संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version