Homeराज्य-शहरहिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का 5 जून से सदस्यता अभियान: वार्ड...

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का 5 जून से सदस्यता अभियान: वार्ड स्तर पर कमेटियां बनेंगी; मंडी में 9 जिलों के सदस्यों ने की मीटिंग – Mandi (Himachal Pradesh) News


हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने संगठन ने की मीटिंग।

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ी पहल की है। रविवार को मंडी में आयोजित राज्य कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश के 9 जिलों से 41 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

.

समिति के सचिव सत्यवान पुण्डीर ने बताया कि 2025 तक संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ड स्तर तक कमेटियां बनाई जाएंगी। 5 जून को एक दिवसीय राज्यव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, हालांकि सदस्यता अभियान जनवरी से ही चल रहा है। अप्रैल 2026 में होने वाले 21वें राज्य सम्मेलन से पहले हर इकाई में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

संगठन की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए फंड अभियान चलाया जाएगा, जिसमें समिति के समर्थकों और आम जनता से सहयोग मांगा जाएगा। समिति का मुख्य फोकस नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करना है। इसके लिए 22-23 मार्च को दो दिवसीय सामग्री निर्माण कार्यशाला होगी।

5 जून को एक दिवसीय राज्यव्यापी सदस्यता अभियान शुरू होगा।

7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शिमला में राज्य स्तरीय अधिवेशन होगा, जिसमें अन्य संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। अभियान का विस्तार करने के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के साथ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश भुरेटा ने बताया कि भारत ज्ञान विज्ञान समिति का 2025 का लक्ष्य 1 हजार पंचायतों में सामुदायिक शिक्षण केंद्रों की स्थापना और आजीवन शिक्षा को मजबूत करना है। बैठक में जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, नई शिक्षा नीति और जेंडर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version