Homeराज्य-शहरहिमाचल में अभी मानसून की दस्तक नहीं: 6 दिन खराब रहेगा...

हिमाचल में अभी मानसून की दस्तक नहीं: 6 दिन खराब रहेगा मौसम; 21-22 जून को भारी बारिश का अलर्ट, मैक्सिमम टैम्परेचर नॉर्मल से नीचे लुढ़का – Shimla News


शिमला के रिज पर बारिश में भीगते टूरिस्ट

हिमाचल में मानसून की एंट्री के अभी कोई संकेत नहीं है। मौसम विज्ञानी शोभित कटियार ने बताया कि 2-3 दिन में इसे लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। हिमाचल में मानसून एंट्री की नॉर्मल डेट 25 जून है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अगले 6 दिन तक मौसम खराब रहेगा।

.

इस दौरान प्री-मानसून रेन होगी। अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिला में बारिश के साथ आंधी व तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

21 और 22 जून के लिए निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

शिमला के रिज पर बीती शाम को तेज बारिश के दौरान का नजारा

मैक्सिमम टैम्परेचर नॉर्मल से नीचे लुढ़का

वहीं बीते 24 घंटे के दौरान शिमला समेत कई कई भागों में तेज बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे गिर गया है। कई शहरों का तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक कम हो गया है।

चंबा के तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट

चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 7.2 डिग्री की गिरावट आई है। इसके बाद यहां का तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रह गया है। भीषण गर्मी झेल रहे कांगड़ा के तापमान में 5.9 डिग्री की कमी आने के बाद यहां का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। बीते 24 घंटे की बात करे तो कसौली के तापमान में 5.1 डिग्री की गमी आने के बाद तापमान 23.6 डिग्री रह गया है।

बारिश के बाद प्रदेश के ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version