Homeदेशहिमाचल में सड़कें अब भी बंद,प्रशासन ने राहत सामग्री बांटी: 9...

हिमाचल में सड़कें अब भी बंद,प्रशासन ने राहत सामग्री बांटी: 9 मार्च से दोबारा बारिश-बर्फबारी की संभावना; केरल-आंध्र प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Alert | Kashmir Himachal Snowfall

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से कई सड़कें अभी भी बंद हैं। इसके चलते चंबा जिले में गुरुवार को हवाई मार्ग से राहत सामग्री गिराई गई। इसके अलावा एक बीमार को अस्पताल पहुंचाने के लिए बर्फ में 16 किमी चलना पड़ा।

इसमें करीब 10 घंटे का समय लगा। बीते दिन राज्य का मौसम साफ रहा। हालांकि, कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहा और तेज हवाएं चलीं। लाहौल -स्पीति जिले का कुकुमसेरी में तापमान सबसे कम -12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी और उमस रहेगी। 9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 9 से 12 मार्च तक जबकि उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा अगले 4 से 5 दिन में देश के अधिकतर इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोर में JCB से बर्फ हटाई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में रात के समय भी बर्फ हटाने का काम हो रहा है।

राज्यों के मौसम का हाल…

राजस्थान: 15 जिलों में उत्तरी हवाओं से लुढ़का पारा:फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम

उत्तर भारत से चल रही सर्द हवाओं से राजस्थान में रात में पारा कई शहरों में गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। इससे इन शहरों में एक बार फिर सुबह-शाम की सर्दी तेज हो गई। दिन में आसमान साफ और तेज धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत रही। सुबह-शाम की तेज सर्द हवाओं का दौर आज भी जारी रहेगा। 7 मार्च से उत्तरी हवाएं कमजोर होने लगेगी और तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: सर्द हवा से फिर ठिठुरा, पारा 7.8° तक लुढ़का: 25 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवा

मार्च में पहली बार ठंड ने दस्तक दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी शहरों में दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में एक ही रात में पारा 7.8 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, बुधवार को दिन में 4.7 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 26.9 डिग्री पर आ गया। दिन में 20 से 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: 3 दिन बाद फिर होगी बारिश-बर्फबारी, 5 शहरों का तापमान माइनस में; 9 मार्च से दोबारा एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

हिमाचल में 3 दिन बाद यानी 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे 11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 9 मार्च को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। 10 मार्च को अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ-साथ मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 11 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब होगा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान गिरा, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, अगले सप्ताह बारिश संभव

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि आसमान साफ ​​होने और धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: गर्मी से राहत, 4 डिग्री तक लुढ़का पारा, रायपुर, बिलासपुर में सुबह लौटी ठंड; 48 घंटे में 4 डिग्री और गिरेगा

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के दौरान दिन का पारा 2 से 3 डिग्री और रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है, उसके बाद तापमान बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 3 दिन चलेंगी ठंडी हवाएं: ठिठुरन बढ़ी, किसानों को सिंचाई न करने की सलाह, 9 मार्च से बदलेगा मौसम

पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही सर्द हवाओं ने हरियाणा में ठिठुरन बढ़ा दी है। लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सर्द हवाओं के कारण हरियाणा में अधिकतम तापमान गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version