Homeराज्य-शहरहिमाचल में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी: आज खिलेगी धूप, कल...

हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी: आज खिलेगी धूप, कल से 5 दिन बरसेंगे बादल, एक-दो दिन में एंट्री करेगा मानसून – Shimla News


हिमाचल में कल से पांच दिन तक बारिश

हिमाचल प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इससे अगले पांच दिन तक बारिश होगी। खासकर 21 से 23 जून के बीच भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिला को दी गई है।

.

प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान में है। शिमला में भी सुबह से ही धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन के भीतर हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मौसम विज्ञानी शोभित कटियार ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसा हुआ तो इस बार चार से पांच दिन पहले मानसून हिमाचल पहुंचेगा।

शिमला के रिज पर देश के मैदानी राज्यों में पड़ रही गर्मी से बचने को पहुंचे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठाते हुए

मानसून एंट्री की नॉर्मल डेट 25 जून

हिमाचल में मानसून एंट्री की नॉर्मल डेट 25 जून है। साल 2024 में मानसून दो दिन की देरी से 27 जून को पहुंचा था। इस बार मानसून थोड़ा जल्दी प्रवेश करेगा। प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले भी अच्छी बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी कमी आई है और पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है।

बारिश के पारा गिरा

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे गिर चुका है।चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यहां का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। कांगड़ा का पारा सामान्य से 3.5 डिग्री गिरने के बाद 35.0 डिग्री, कल्पा का 3.5 डिग्री कम होने के बाद 19.1 डिग्री, नाहन का 2.4 डिग्री लुढ़कने के बाद 29.0 डिग्री और शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम होने के बाद 24.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

कल से तापमान में गिरावट आएगी

मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान में हल्का उछाल आएगा। मगर कल से अगले पांच दिन तक तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version