गांव बडाला के जलघर में प्रदर्शन करती बडाला गांव की महिलाएं।
हिसार जिले के बडाला गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव की महिलाओं ने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे जलघर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से उनके घरो
.
जलघर कर्मचारियों की लापरवाही
प्रदर्शन में शामिल मंजू, ऊषा, अंजू, रीतू, नीलम, रेणु, सुदेश, सुमन, गीता, बीरमती, सीमा, सरोज आदि महिलाओं ने बताया कि जलघर कर्मचारियों की लापरवाही से यह स्थिति बनी है। उन्होंने कई बार सरपंच से टैंक की सफाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदे पानी की वजह से गांव के लोग बीमार पड़ रहे हैं। मुख्य टैंक में गंदगी भरी है और घास तक उग आई है।
बडाला गांव के जल घर के मेन टैंक में उगी घास व पड़ी गदगी।
पानी के टैंकों की सफाई की मांग
महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग से जलघर के सभी कर्मचारियों को बदलने और पानी के टैंकों की सफाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को सोमवार तक का समय दिया है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मंगलवार को हिसार के उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगी। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, वे गांव नहीं लौटेंगी।
जगह-जगह पड़ी शराब की खाली बोतलें
वही जल घर में जगह-जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई मिली। जिसको लेकर महिलाओं ने कहा कि यहां जलघर में जो भी लोग बैठकर शराब पीते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जल घर में पीने के पानी के लिए दो नलकूप लगे हुए हैं। पूरा गांव की महिलाएं इन्हीं नलकूप से पीने का पानी लेकर जाती हैं। कई बार महिलाएं अंधेरा होने के बाद भी यहां से पानी लेकर जाती हैं। लोगों का शराब पीना महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
कर्मियों की काटी जाएगी एक दिन की सैलरी
इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग जेई रामगोपाल ने कहा कि बडाला गांव के जल घर में लगे सभी कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटी जाएगी। सोमवार को सभी कर्मचारियों का यहां से तबादले का पत्र जारी कर दिया जाएगा। जल्द ही मनरेगा से मिस्टॉल निकलवा कर टैंकों और जल घर की सफाई का कार्य करवा दिया जाएगा।