Homeझारखंड10 किलो का IED बरामद, किया गया विस्फोट: सुरक्षा बलों को...

10 किलो का IED बरामद, किया गया विस्फोट: सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बिछाया था, नक्सलियों का मंसूबा विफल – Chaibasa (West Singhbhum) News


सुरक्षाबलों ने बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

पश्चिमी सिंहभूम में सीआरपीएफ और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में 10 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया। सुरक्षाबलों ने बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

.

जंगली पहाड़ी क्षेत्र में मिला विस्फोटक

यह विस्फोटक हाथीबुरू और लेमसाडीह के बीच जंगली पहाड़ी क्षेत्र में मिला। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इसे लगाया था। बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही आईईडी को नष्ट कर दिया गया।

आईईडी को जमीन के नीचे दबाकर छिपाया गया था।

इनामी नक्सली मिसिर बेसरा सक्रिय

सर्च अभियान में जिला पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीम शामिल थी। इस क्षेत्र में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा सक्रिय है। उसके साथ अनमोल, असीम मंडल, चमन और अजय महतो जैसे नक्सली नेता भी मौजूद हैं।

धरपकड़ के लिए विशेष अभियान जारी

सुरक्षाबल हाथीबुरु, लेमसाडीह जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इन नक्सली नेताओं की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान जारी है।

——————–

ये भी खबर पढ़िए

चाईबासा में IED ब्लास्ट में 3 जवान घायल:रांची के राज अस्पताल में चल रहा इलाज , CRPF के सर्च ऑपरेशन अभियान के दौरान हादसा

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल में नक्सलियों की ओर से लगाया गया IED ब्लास्ट कर गया है। इस IED ब्लास्ट में बटालियन 197 के सहायक कमांडेंट जी जे साईं, हवलदार सह रेडियो ऑपरेटर वीटी राव के अलावा कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट की यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल में हुई है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version